Infinix Note 60 Pro 5G लॉन्च, मिलेगा iPhone जैसा डिजाइन

Infinix ने नया Infinix Note 60 Pro 5G लॉन्च किया है। यह फोन शानदार डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है।

फोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K Ultra HDR सपोर्ट के साथ आती है। इससे आपको स्मूद और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इससे फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा।

ोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS रियर कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

इस फोन की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है। बिक्री 20 अप्रैल से शुरू होगी और बैंक ऑफर्स के तहत 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिलेगा।