यूरोप में बजेगा भारतीय AC ब्रांड्स का डंका

भीषण गर्मी और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के बीच भारतीय AC कंपनियां अब यूरोप में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। कई ब्रांड 2027 से वहां बिक्री शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

इस साल यूरोप में रिकॉर्ड गर्मी के कारण कूलिंग उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ी है। कंपनियों के मुताबिक, AC से जुड़ी पूछताछ और बिक्री 2 से 3 गुना तक बढ़ गई है।

भारतीय कंपनियां अभी तुरंत यूरोप में AC नहीं बेच सकतीं। वहां के सख्त सर्टिफिकेशन नियम पूरे करने के बाद ही अगले साल से लॉन्च संभव होगा।

सरकार AC मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा एक्सपोर्ट अवसर मान रही है। PLI स्कीम के तहत इस सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि भारत से विदेशों में ज्यादा निर्यात हो सके।

Godrej, Havells और एम्बर एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियां यूरोप में एक्सपोर्ट की तैयारी कर रही हैं। वहीं LG, Daikin, Haier और अन्य कंपनियां भी भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही हैं।

यूरोप में हीट पंप AC की सबसे ज्यादा मांग है, जो हीटिंग और कूलिंग दोनों करते हैं। साथ ही कई इमारतों और हेरिटेज भवनों के नियमों के कारण कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स में बदलाव भी करना होगा।