YouTube कैपिटल बना भारत का ये गांव, बरस रहे जमकर पैसे
भारत में एक ऐसी जगह है जिसे 'Youtubers का गांव' के नाम से जाना जाता है। इस गांव के अधिकतर लोग YouTube पर वीडियो अपलोड करके पैसे कमाते हैं।
यहां के लोग लगातार Youtube पर वीडियो अपलोड करते रहते हैं। Youtube से उन्हें इतना पैसा मिल रहा है कि गांव की स्थानीय अर्थव्यवस्था ही बदल गई है।
हम जिस गांव की बात कर रहे हैं वह छत्तीसगढ़ में रायपुर के पास स्थित इस गांव का नाम तुलसी गांव है।
Youtube की वजह से इस गांव की तस्वीर बदल गई है। गांव के सभी स्थानों का इस्तेमाल Youtube पर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए किया जाता है।
यहां कई लोगों के YouTube चैनल पर बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर हैं। इसकी वजह से लोग न सिर्फ पैसे छाप रहे हैं बल्कि गांव का विकास भी तेजी से हो रहा है।
और पढ़ें