स्मार्टफोन बाजार में बड़ा झटका, 26% गिरावट से मची खलबली
2026 की तीसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 26% गिरकर 3.58 करोड़ यूनिट रह गया।
Xiaomi की शिपमेंट 28% गिरकर 47 लाख यूनिट रही, जबकि Oppo की शिपमेंट 24% घटकर 49 लाख यूनिट पर पहुंच गई।
चीनी ब्रांड Vivo ने दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी ने 64 लाख स्मार्टफोन शिप किए और बाजार में दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड Apple की शिपमेंट में 20% की गिरावट आई। कंपनी ने 39 लाख यूनिट शिप किए, फिर भी टॉप पांच में रही।
Samsung की शिपमेंट सिर्फ 1% घटी। कंपनी ने 67 लाख स्मार्टफोन शिप किए और करीब 19% बाजार हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया।
महंगे 5G फोन, बजट मॉडल की कमी और सालभर मिलने वाले डिस्काउंट से फेस्टिव सेल का आकर्षण घटा। ग्राहक अब जरूरत के हिसाब से खर्च कर रहे हैं।
आगे पढ़ें…