क्या है SALT Liquid Tree टेक्नोलॉजी

क्या एक टैंक भरा हरा पानी पेड़ों से ज्यादा तेजी से हवा साफ कर सकता है? भारत के वैज्ञानिकों ने इसे सच कर दिखाया है। CSIR-CIMFR ने देश का पहला मोबाइल Smart Algal Liquid Tree (SALT) विकसित किया है।

SALT पानी और माइक्रोएल्गी से भरा एक खास टैंक है। इसे ऐसे शहरी और औद्योगिक इलाकों के लिए बनाया गया है, जहां पेड़ लगाने की जगह बहुत कम है लेकिन प्रदूषण ज्यादा है।

यह सिस्टम प्रदूषित हवा को टैंक के अंदर खींचता है। माइक्रोएल्गी हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड और दूसरे प्रदूषकों को सोख लेती है। इसके बाद प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया से ऑक्सीजन छोड़ती है।

दुनिया में पहले भी Liquid Tree बने हैं, लेकिन भारत का SALT पूरी तरह मोबाइल है। यह धूप के साथ-साथ आर्टिफिशियल रोशनी में भी काम करता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि SALT असली पेड़ों का विकल्प नहीं है। इसका मकसद उन जगहों पर हवा साफ करना है, जहां जगह की कमी के कारण बड़े पेड़ लगाना संभव नहीं है।

SALT को धनबाद और सिंगरौली में लगाया जा चुका है। अब वैज्ञानिक इसके कमर्शियल प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इसे प्रदूषण वाले रिहायशी इलाकों में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।