Huawei Nova 14i या Realme P4X- कौन है ज्यादा फायदे का सौदा?
Huawei Nova 14i एक 4G स्मार्टफोन है, जिसमें 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट नहीं मिलता।Realme P4X फुल 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है, जो फ्यूचर-रेडी एक्सपीरियंस देता है। इनमें 5G फोन ज्यादा बेहतर विकल्प साबित होता है।
Huawei Nova 14i में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर मिलता है, जो डेली यूज़ और नॉर्मल टास्क के लिए ठीक है।Realme P4X में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग में ज्यादा पावरफुल है।
Huawei Nova 14i में 6.95-इंच की बड़ी FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Realme P4X में 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।
दोनों ही स्मार्टफोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है।Huawei Nova 14i में 22.5W चार्जिंग, जबकि Realme P4X में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फास्ट चार्जिंग चाहने वालों के लिए Realme ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।
Huawei Nova 14i में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।Realme P4X में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। दोनों फोन नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए ठीक हैं, लेकिन कैमरा प्रोसेसिंग में फर्क देखने को मिल सकता है।
Huawei Nova 14i की ग्लोबल कीमत करीब 18,700 रुपए के आसपास है। Realme P4X बैंक ऑफर्स के बाद सिर्फ 14,148 रुपए में मिल रहा है। बजट सेगमेंट में Realme ज्यादा किफायती और वैल्यू फॉर मनी साबित होता है।