जान लीजिए फोन को सुपरफास्ट बनाने का आसान तरीका

ब्लोटवेयर ऐसे प्री-इंस्टॉल ऐप्स होते हैं जो फोन के साथ आते हैं। ये अक्सर यूजर के काम के नहीं होते और स्टोरेज व RAM घेरते हैं।

सवाल उठता है क्यों धीमा हो जाता है फोन? तो बता दें कि ये ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। लगातार नोटिफिकेशन देते हैं और फोन की स्पीड कम कर देते हैं।

आप इस तरह सेटिंग्स से ऐप अनइंस्टॉल कर सकते हैं। आपको फोन की Settings में जाना होगा फिर Apps  में और See All Apps में जाएं। जिस ऐप की जरूरत नहीं, उसे चुनकर Uninstall करें।

और जब अनइंस्टॉल हो जाए यानी ऐप हट जाए तो फोन को Restart करें। इससे बैकग्राउंड प्रोसेस पूरी तरह बंद हो जाते हैं।

जो ऐप हट नहीं सकते, उन्हें डिसेबल करें। कुछ सिस्टम ऐप्स डिलीट नहीं होते। ऐसे में Disable ऑप्शन का इस्तेमाल करें।

डिसेबल करने से यह होता है कि ऐप बंद हो जाता है। बैटरी बचती है। फोन की परफॉर्मेंस और स्पीड बेहतर हो जाती है।