मानसून में AC की बदबू दूर करेगी ये ट्रिक

बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। इससे AC के फिल्टर पर जमी धूल नमी सोख लेती है और फिल्टर जल्दी जाम होने लगता है।

फिल्टर जाम होने और अंदर नमी रहने से AC में फंगस पनप सकती है। इससे कमरे में बदबू फैलती है और दूषित हवा से सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

Godrej एक्सपर्ट अरनब बागची के मुताबिक, अगर AC रोज 8 से 10 घंटे चलता है, तो उसका एयर फिल्टर हर 15 दिन में एक बार जरूर साफ करें।

गंदा और जाम फिल्टर AC की कूलिंग कम कर देता है। इसके साथ ही इनडोर यूनिट से पानी टपकने जैसी दिक्कत भी शुरू हो सकती है।

AC बंद करने से पहले उसे 10 से 15 मिनट तक फैन मोड पर चलाएं। इससे अंदर जमा नमी सूख जाती है और फंगस बनने का खतरा कम हो जाता है।

साफ फिल्टर से AC बेहतर तरीके से काम करता है। इससे बिजली की खपत कम होती है, कूलिंग अच्छी मिलती है और मशीन भी लंबे समय तक सही रहती है।