जानिए ऑनलाइन रहकर भी ऑफलाइन दिखने का ट्रिक!

क्या आप  जानते हैं Active Status फीचर कैसे काम करती है? नहीं, तो आइए हम बताते हैं। Instagram का Active Status फीचर आपके दोस्तों को दिखाता है कि आप कब ऑनलाइन हैं या आखिरी बार कब एक्टिव थे। DM में ग्रीन डॉट इसी का संकेत है।

जब सामने वाले को पता हो कि आप ऑनलाइन हैं, तो तुरंत जवाब देने का प्रेशर बनता है। कई यूजर्स सिर्फ इसलिए परेशान रहते हैं क्योंकि Seen और Online दिख जाता है।

बंद करना क्यों जरूरी हो जाता है। इसे बिना दबाव के मैसेज पढ़ सकते हैं।अपनी सुविधा से रिप्लाई कर सकते हैं। स्क्रॉल करते वक्त कोई आपको ऑनलाइन नहीं देख पाएगा लेकिन ध्यान रहे कि इसे बंद करने के बाद दूसरों का Active Status भी नहीं देख पाएंगे।

अगर आप Android यूजर्स हैं तो इसे ऐसे बंद करें।Instagram या Instagram Lite ओपन करें। प्रोफाइल पर जाएं। तीन लाइन मेन्यू टैप करें, Settings and Activity खोलें। Messages and story replies पर जाएं और Show Activity Status टॉगल ऑफ कर दें।

अगर iPhone यूजर्स हैं तो इसे ऐसे बंद करें। Instagram एप ओपन करें। प्रोफाइल पर  क्लिक करें। तीन लाइन मेन्यू में जाएं। फिर Settings and Activity खोलें। Messages and story replies पर जाएं और Show Activity Status टॉगल बंद करें।

Instagram Web यूजर्स अपना instagram.com लॉगिन करें। तीन लाइन पर क्लिक करें। Settings में  जाएं और Messages and story replies में Show Activity Status टॉगल ऑफ करें। अब आपका ग्रीन डॉट गायब हो जाएगा।और कोई नहीं देख पाएगा।