Honor X6d vs Tecno Pova Curve 2 में कौन है बेस्ट?

एक तरफ बजट रेंज का Honor X6d 5G, दूसरी तरफ प्रीमियम फीचर्स से लैस Tecno Pova Curve 2 5G। दोनों ही 5G फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हुए हैं।

Honor X6d 5G की कीमत करीब 12,570 रुपये AED 509 है। Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 27,999 रुपये से शुरू होता है। बजट बनाम मिड-प्रीमियम का सीधा मुकाबला।

Honor X6d में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। Tecno Pova Curve 2 में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जो ज्यादा पावरफुल और हाई AnTuTu स्कोर वाला है।

Honor X6d: 6.75" HD+ LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट। Tecno Pova Curve 2: 6.78" 1.5K 3D Curved AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस। स्क्रीन क्वालिटी में Tecno साफ आगे।

दोनों फोन 50MP मेन कैमरा के साथ आते हैं। Honor में 5MP सेल्फी कैमरा, जबकि Tecno में 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। Tecno में Gorilla Glass 7i और 20 5G बैंड्स का सपोर्ट भी है।

Honor X6d: 5260mAh बैटरी + 15W चार्जिंग। Tecno Pova Curve 2: 8000mAh बैटरी + 45W फास्ट चार्जिंग। बैटरी और चार्जिंग स्पीड में Tecno का दबदबा।