Honor Play 11 Plus लॉन्च! जानें फटाफट फीचर्स और कीमत
Honor ने अपना नया स्मार्टफोन Honor Play 11 Plus लॉन्च कर दिया है। यह फोन स्लिम डिजाइन और प्रीमियम लुक के साथ आता है। बड़ी बैटरी और नए फीचर्स इसे खास बनाते हैं।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7,000 mAh बैटरी है। लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो देखने के लिए यह बेहतरीन है। इसमें फास्ट वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
फोन में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,600 × 1,200 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। 6,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 3,840 Hz PWM डिमिंग इसे और बेहतर बनाते हैं। कलर और विजुअल एक्सपीरियंस काफी शानदार है।
इसमें MediaTek Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 16 बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बढियाँ रहता है।
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में 8MP का कैमरा है। AI फीचर्स फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से सिक्योरिटी भी मजबूत होती है।
8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 30,700 रुपये है। यह सनराइज गोल्ड और Lanyue Silver कलर में उपलब्ध है। फोन की बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है।