MWC 2026 में Honor का नया पावरफुल फोल्डेबल लॉन्च

Honor ने MWC 2026 में अपना नया फ्लैगशिप Magic V6 फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया। फोन स्लिम डिजाइन, पावरफुल बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आया है, जो फोल्डेबल सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।

फोन में 6.52 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.95 इंच का फोल्डेबल इनर डिस्प्ले है। दोनों स्क्रीन 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं और HDR कंटेंट के लिए शानदार ब्राइटनेस देती हैं।

Honor ने अल्ट्रा-थिन फ्लेक्सिबल ग्लास और एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग का इस्तेमाल किया है। फोल्ड होने पर फोन की मोटाई सिर्फ 8.75mm है और क्रीज की गहराई में पिछले मॉडल से 44% कमी आई है।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है और एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। यह 16GB रैम और 512GB स्टोरेज सपोर्ट करता है और Android 16 आधारित MagicOS 10 पर चलता है।

Honor Magic V6 में ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड है । AI और OIS स्टेबलाइजेशन के साथ फोटोग्राफी अनुभव शानदार है।

फोन में 6,660mAh बैटरी है, जो 80W वायर्ड, 66W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक पॉवरफुल और लगातार इस्तेमाल के लिए तैयार है।