होली के मौके पर BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है। यह ऑफर पूरे मार्च महीने तक वैलिड रहेगा। यूजर्स 1 मार्च से 31 मार्च के बीच रिचार्ज कर इसका फायदा उठा सकते हैं।
BSNL के 997 रुपये वाले प्लान पर कंपनी 14 दिनों की फ्री एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। पहले इस प्लान में 150 दिनों की वैधता मिलती थी, लेकिन ऑफर के तहत अब 164 दिन तक सेवा मिलेगी।
इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और लंबी वैलिडिटी मिलती है। बिना अतिरिक्त पैसे दिए ज्यादा दिन तक सेवा मिलना यूजर्स के लिए बड़ा फायदा है।
Jio अपने 999 रुपये के प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। साथ ही 3 महीने के लिए जियोहॉटस्टार और 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
Airtel के 979 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS शामिल हैं। साथ ही 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम और 84 दिनों के लिए सोनी लिव समेत 20 से ज्यादा OTT का फ्री एक्सेस मिलता है।
अगर लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो BSNL का 997 रुपये वाला प्लान बेहतर है। OTT और सब्सक्रिप्शन पसंद करने वालों के लिए jio और Airtel अच्छे विकल्प हैं। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं।