HMD Vibe 2 5G की एंट्री तय...जानें खूबियां यहां फटाफट!

HMD भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। HMD Vibe 2 5G अगले महीने तक लॉन्च हो सकता है। यह डिवाइस पिछले साल आए Vibe 5G का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है।

इस स्मार्टफोन के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इससे साफ है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। ऑनलाइन खरीदारी करने वाले यूजर्स के लिए यह एक बड़ा अपडेट है।

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम लुक। फोन में फ्लैट स्क्रीन डिजाइन देखने को मिल सकता है। फ्रंट में पंच-होल कैमरा कटआउट दिया जाएगा, जो इसे मॉडर्न लुक देगा। पतला और स्टाइलिश डिजाइन इसे बजट सेगमेंट में अलग पहचान दे सकता है।

पिछले साल लॉन्च हुए HMD Vibe 5G में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया था। नए मॉडल में इससे बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी और ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। यूजर्स को परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है।

पुराने वर्जन में Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया था। अब नए मॉडल में अपग्रेडेड चिपसेट और बेहतर स्पीड मिलने की संभावना है। यह फोन Android 15 बेस्ड सिस्टम पर काम कर सकता है। जिससे यूजर को एक अलग अनुभव मिलेगा।

साथ में लॉन्च हो सकता है दूसरा मॉडल कंपनी HMD Crest 2 Pro भी लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बड़ी बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा इसे प्रीमियम कैटेगरी में खास बना सकते हैं।

और पढ़ें...