इंस्टाग्राम पर कैसे रखें खुद को प्राइवेट

आजकल लोग Instagram सिर्फ फोटो या वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि दोस्तों से चैट करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐप खोलते ही सामने वाले को पता चल जाता है कि आप ऑनलाइन हैं।

Instagram में प्रोफाइल के पास हरा डॉट और मैसेज सेक्शन में यह दिखता है कि आप आखिरी बार कब एक्टिव थे। इसे Active Status कहा जाता है।

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है। इसका मतलब आपके फॉलोअर्स और चैट करने वाले लोग देख सकते हैं कि आप कब ऑनलाइन हैं या हाल ही में कब एक्टिव थे।

अगर आप Active Status बंद कर देते हैं, तो आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी दूसरों को नहीं दिखती। इससे बार-बार तुरंत जवाब देने का दबाव खत्म हो जाता है।

जब आप यह फीचर बंद कर देंगे, तो आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि आपके दोस्त या अन्य यूजर्स कब ऑनलाइन हैं। यह फीचर दो तरफा काम करता है।

इसे बंद करना आसान है। प्रोफाइल पर जाकर मेनू के Settings & Activity में जाएं, फिर  Messages and story replies में जाकर Show Activity Status पर जाकर टॉगल बंद करें।