Rockstar Games ने GTA 6 की प्री-ऑर्डर डेट का ऐलान कर दिया है। गेमिंग फैंस अब अगले हफ्ते से इस बहुप्रतीक्षित गेम की बुकिंग कर सकेंगे।
Grand Theft Auto 6 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 25 जून 2026 से शुरू होगी। खिलाड़ी इसे PS5 और Xbox Series S/X के लिए बुक कर सकेंगे।
Rockstar Games पहले ही बता चुकी है कि GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। दुनियाभर के गेमर्स इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
GTA 6 की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि 25 जून को प्री-ऑर्डर शुरू होने के साथ कीमत की जानकारी भी सामने आ सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rockstar Games 25 जून को GTA 6 का तीसरा ट्रेलर भी रिलीज कर सकती है। फैंस पिछले एक साल से नए ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
प्री-बुकिंग डेट के साथ Rockstar Games ने GTA 6 का नया कवर आर्ट भी जारी किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट, YouTube और सोशल मीडिया प्रोफाइल को नए आर्टवर्क के साथ अपडेट कर दिया है।