GTA 6 का क्रेज अब लग्जरी गैजेट्स तक पहुंच गया है। Caviar ने Most Wanted कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसमें खास स्मार्टफोन और स्मार्ट ग्लास शामिल हैं।
iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Gangster और Neon Vice डिजाइन पेश किए गए हैं। वहीं Pink Alligator एडिशन में पिंक क्रोकोडाइल लेदर और टाइटेनियम फ्रेम मिलता है।
Galaxy Z Fold 8 Ultra के Ocean Drive एडिशन में Miami की Art Deco इमारतों से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसमें ज्योमेट्रिक पैटर्न और गोल्ड प्लेटिंग मिलती है।
Ray-Ban Wayfarer Gen 2 के Sunset और Gold Rush एडिशन आए हैं। इनमें नियॉन फिनिश और गोल्ड डिटेलिंग मिलती है। स्मार्ट ग्लास में बिल्ट-इन स्पीकर्स भी हैं।
इस कलेक्शन की शुरुआत 6,700 डॉलर यानी करीब 6.26 लाख रुपये से होती है। Gold Rush स्मार्ट ग्लास की कीमत 6,990 डॉलर यानी लगभग 6.53 लाख रुपये है।
Neon Vice iPhone की कीमत करीब 10.40 लाख और Samsung की 10.80 लाख रुपये है। सबसे महंगा Pink Alligator iPhone Duo करीब 12.27 लाख रुपये का है।