महिलाओं की प्राइवेसी पर खतरा, बन रही अश्लील तस्वीरें
AI जितना फायदेमंद है, उतना ही घातक भी। अब लोग AI का इस्तेमाल आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरें बनाने के लिए कर रहे हैं, जिससे किसी की प्राइवेसी और गरिमा को नुकसान पहुँच सकता है।
X पर हाल ही में एक खतरनाक ट्रेंड देखा गया। लोग Grok AI का इस्तेमाल कर महिलाओं की तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर रहे हैं।
AI का यह दुरुपयोग सिर्फ तकनीकी समस्या नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी पर गंभीर खतरा बन गया है। यह सोचने पर मजबूर करता है कि हमारी डिजिटल पहचान कितनी सुरक्षित है।
RS MP प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखा। उन्होंने कहा कि X पर AI का गलत इस्तेमाल महिलाओं की गरिमा और अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार से AI टूल्स में सुरक्षा उपाय लागू करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि महिलाओं को टारगेट करने वाले कंटेंट को रोका जा सके।
भारत AI के फायदों का स्वागत करता है, लेकिन महिलाओं को टारगेट करने वाले अपमानजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं करेगा। AI का उपयोग सुरक्षित और नैतिक तरीके से होना चाहिए।