फोन में पड़े ये अनयूज्ड ऐप्स बन सकते हैं खतरा!
क्या आपके फोन में भी ऐसे ऐप्स हैं जिन्हें महीनों से नहीं खोला? ये पुराने ऐप्स आपकी सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम बन सकते हैं।
जब किसी ऐप का डेवलपर उसे अपडेट करना बंद कर देता है, तो उसकी सुरक्षा कमजोर पड़ जाती है। ऐसे ऐप्स हैकर्स के आसान निशाने बन सकते हैं।
कई ऐप्स समय के साथ प्ले स्टोर से हटा दिए जाते हैं। इसके बाद उनमें मिलने वाली सुरक्षा खामियां ठीक नहीं हो पातीं।
Google का Play Protect खतरनाक ऐप्स को स्कैन करता है। यह संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाकर यूजर्स को अलर्ट भी भेजता है।
Play Protect उन ऐप्स को नहीं पहचान पाता जो प्ले स्टोर से हट चुके हैं या जिनका डेवलपमेंट बंद हो गया है। यही सबसे बड़ा सुरक्षा गैप है।
जल्द ही गूगल यूजर्स को बताएगा कि कौन-सा इंस्टॉल्ड ऐप प्ले स्टोर से हटाया गया है। इसके बाद आप तय कर सकेंगे कि ऐप रखना है या डिलीट करना है।
और पढ़ें…