अब नहीं करेंगे Ads परेशान! Chrome का ये फीचर बना देगा Web Page को Clean... जानें टिप्स
इंटरनेट पर आर्टिकल पढ़ते समय अचानक आने वाले Ads, Pop-ups और Auto-play वीडियो आपका ध्यान भटका देते हैं। अब Chrome का एक फीचर इसे आसान बना सकता है।
Google Chrome का Reading Mode वेब पेज से फालतू चीजें हटाकर सिर्फ जरूरी टेक्स्ट और इमेज दिखाता है। इससे पढ़ना आसान और शांतिपूर्ण हो जाता है।
Chrome में आर्टिकल खोलें। ऊपर तीन डॉट्स पर क्लिक करें। More Tools में जाएं। Reading Mode चुनें।बस, स्क्रीन पर क्लीन रीडिंग व्यू खुल जाएगा।
Reading Mode वेब पेज को डिजिटल बुक जैसा बना देता है। इसमें ना परेशान करने वाले Ads दिखते हैं और ना ही Pop-ups।
आप फॉन्ट बदल सकते हैं, टेक्स्ट बड़ा-छोटा कर सकते हैं। Light, Dark या Sepia Theme चुन सकते हैं। इससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है।
जो लोग लंबे आर्टिकल, रिसर्च पेपर या ब्लॉग पढ़ते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी है। यह फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
और पढ़ें...