Google Search में नया AI फीचर, Ads करेंगे मदद आसान
Google ने I/O 2026 इवेंट में ऐलान किया है कि अब Search और AI Mode में Gemini AI आधारित स्मार्ट विज्ञापन दिखाए जाएंगे। ये Ads पहले से ज्यादा समझदार और बातचीत जैसे अनुभव देंगे।
अब Google सिर्फ Sponsored लिंक नहीं दिखाएगा। अगर आप किसी चीज़ के बारे में सवाल पूछेंगे, तो Gemini AI आपके सवाल के अनुसार जवाब देगा और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स या सर्विस भी सुझाएगा।
Google Search में अब कुछ सुझाव Sponsored लेबल के साथ दिखाई देंगे। कंपनी का कहना है कि यूजर्स आसानी से पहचान सकेंगे कि कौन-सा जवाब विज्ञापन है और कौन सामान्य जानकारी।
अगर आप TV, फ्रिज या कॉफी मशीन जैसे महंगे प्रोडक्ट्स सर्च करेंगे, तो Gemini AI सिर्फ प्रोडक्ट नहीं दिखाएगा बल्कि उसकी खूबियां समझाकर सही विकल्प चुनने में मदद करेगा।
Google Search में नया AI Business Agent फीचर भी आ रहा है। इससे यूजर्स सीधे Search में सवाल पूछ सकेंगे और AI तुरंत जवाब देगा, जिससे कॉलेज, बिजनेस और सर्विस से जुड़ी जानकारी लेना आसान होगा।
Google Search अब और स्मार्ट बनने जा रहा है। यूजर्स Images, Videos, Documents और Chrome Tabs अपलोड करके भी Search कर पाएंगे। साथ ही AI आपको Visuals और Dashboards के जरिए बेहतर जवाब दिखाएगा।