AI से क्यों दूर भाग रही Gen Z? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। पढ़ाई, नौकरी और हेल्थकेयर में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
Gen Z AI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती है, लेकिन इसके बावजूद वही लोग इस तकनीक को लेकर सबसे ज्यादा असहज नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 10% लोग ही AI को लेकर उत्साहित हैं, जबकि ज्यादातर लोगों के मन में इसके भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।
नौकरियों को लेकर डर सबसे ज्यादा है। करीब 64% लोगों को लगता है कि AI आने वाले समय में रोजगार के मौके कम कर सकता है।
वहीं, 73% एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI काम को आसान बनाएगा और लोगों की क्षमता बढ़ाएगा, लेकिन आम लोग इस बात पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर रहे।
सरकार पर भरोसा भी कम दिख रहा है। केवल 31% लोगों को लगता है कि AI को सही तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ रही है।
और पढ़ें…