Gen Z इलेक्ट्रिशियन बने AI कंपनियों की पहली पसंद

AI के बढ़ते असर से कई टेक कंपनियों में 1.20 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है, लेकिन इसी बदलाव ने कुछ नई नौकरियों की मांग भी बढ़ा दी है।

टीवी होस्ट माइक का दावा है कि AI कंपनियां Gen Z इलेक्ट्रिशियन को सालाना 2.3 करोड़ से 2.7 करोड़ रुपये तक की सैलरी देने को तैयार हैं।

AI डेटा सेंटर चलाने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और कंस्ट्रक्शन एक्सपर्ट की जरूरत पड़ रही है। इसी वजह से इन प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

2023 से 2025 के बीच डेटा सेंटर जॉब पोस्टिंग 64% बढ़ी, जबकि इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन की नौकरियों में 180% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।

भारत में भी AI डेटा सेंटर तेजी से बन रहे हैं। Google ने विशाखापत्तनम में 15 बिलियन डॉलर के AI हब का ऐलान किया है, जबकि Meta भी रिलायंस जियो के साथ डेटा सेंटर तैयार कर रही है।

AI के दौर में सिर्फ टेक जॉब्स ही नहीं, बल्कि स्किल्ड ब्लू-कॉलर प्रोफेशन भी शानदार कमाई का मौका दे रहे हैं। सही हुनर रखने वालों के लिए आने वाले समय में अवसर और बढ़ सकते हैं।