आपकी जिंदगी बदल सकते हैं ये 5 गैजेट

देर से उठना, कम पानी पीना और बार-बार मोबाइल देखना आपकी दिनचर्या बिगाड़ सकता है। ये 5 गैजेट आदतें सुधारने में मदद कर सकते हैं।

सुबह अलार्म बंद करके सोने वालों के लिए Shock Clock MAX खास है। यह कलाई पर पहना जाता है और कंपन या हल्के इलेक्ट्रिक झटके से जगाता है। इसकी कीमत करीब 21,000 है।

पानी पीना भूल जाते हैं, तो HidrateSpark PRO 2 स्मार्ट बोतल काम आ सकती है। इसकी LED लाइट और ऐप पानी पीने की याद दिलाते हैं। इसकी कीमत करीब 11,000 है।

बार-बार सोशल मीडिया खोलने की आदत कम करने के लिए Brick डिवाइस मददगार है। फोन को इससे टच करके चुनी गई ऐप्स पर रोक लगाई जा सकती है। इसकी कीमत करीब 59 डॉलर है।

लैपटॉप पर झुककर बैठने वालों के लिए Upright Go 2 उपयोगी हो सकता है। यह पीठ पर लगाया जाता है और झुकने पर कंपन देकर सीधा बैठने की याद दिलाता है। इसकी कीमत 7,500 से 11,500 तक है।

खर्राटों को कम करने के लिए Snore Circle EMS इलेक्ट्रिक पल्स का इस्तेमाल करता है। इसे ठुड्डी के नीचे लगाया जाता है। भारत में इसकी कीमत करीब 11,000 से 19,000 तक हो सकती है।