AI फोकस के साथ Fujifilm X-T30 III ने मचाया धमाल! जानें खूबियां
Fujifilm X-T30 III को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,02,999 रुपए रखी गई है। वहीं 13-33mm लेंस किट के साथ इसकी कीमत 1,19,999 रुपए है। यह कैमरा देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
इस कैमरे में 26.1MP का X-Trans CMOS 4 सेंसर दिया गया है। इसके साथ X-Processor 5 मिलता है। यह तेज प्रोसेसिंग और शानदार डायनामिक रेंज देता है। इससे फोटो की क्वालिटी और डिटेल्स काफी बेहतर हो जाती हैं।
यह कैमरा वीडियो क्रिएटर्स के लिए खास है। इसमें 6.2K, 30fps ओपन गेट रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। साथ ही 4K, 60fps वीडियो भी शूट कर सकते हैं। स्लो मोशन के लिए 1080p पर 240fps तक रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।
इसका वजन लगभग 378 ग्राम है, जिससे इसे कैरी करना आसान है। इसमें टिल्टिंग LCD डिस्प्ले और सेंटर व्यूफाइंडर दिया गया है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन ट्रैवल और व्लॉगिंग के लिए एकदम सही बनाता है।
कैमरे में AI-पावर्ड ऑटोफोकस दिया गया है। जिसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह इंसान, जानवर, पक्षी, वाहन और ड्रोन को पहचानकर ट्रैक कर सकता है। इससे फोटो और वीडियो शूटिंग में सटीकता काफी बढ़ जाती है।
यह कैमरा 45 मिनट तक 6.2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। स्टिल फोटोग्राफी में 425 शॉट्स तक बैटरी चलती है। इसमें फिल्म सिमुलेशन मोड, कस्टम प्रोफाइल और इंस्टैक्स प्रिंटर के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी भी मिलती है।