iPhone से स्मार्ट टीवी तक, Flipkart सेल में सबकुछ सस्ता

क्या आप नया स्मार्टफोन या घर का नया सामान खरीदने की सोच रहे हैं? तो खुश हो जाइए क्योंकि Flipkart ने अपनी Big Billion Days Sale की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Flipkart सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, सेल कितने दिन चलेगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इस बार सेल में Apple, Samsung और Motorola जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट मिलेगी। iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 जैसी डिवाइस सस्ते में मिलेंगी।

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं OnePlus Buds 3 जैसे ईयरबड्स, 55 इंच स्मार्ट टीवी और वॉशिंग मशीन पर भी बंपर डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart ने बताया है कि इस सेल में ग्राहकों को Steel Deals, Limited Time Offers और Festive Rush Hours जैसे स्पेशल ऑफर्स भी मिलेंगे।

सेल के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।