Flipkart दे रहा Free Netflix!

Flipkart Plus मेंबर्स के लिए कंपनी एक नया ऑफर टेस्ट कर रही है। कुछ यूजर्स को अब फ्री Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन पाने का मौका मिल सकता है।

यह ऑफर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कुछ लोगों को ऐप में ऑफर का बैनर दिख रहा है, जबकि कुछ को ‘Join Waitlist’ का विकल्प नजर आ रहा है।

एक महीने के भीतर Flipkart पर कम से कम 4 ऑर्डर करने होंगे। हर ऑर्डर की कीमत 299 रुपये या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

Flipkart, Flipkart Minutes और Flipkart Grocery के जरिए किए गए ऑर्डर इस ऑफर के लिए मान्य होंगे। हालांकि कैंसल या रिटर्न किए गए ऑर्डर गिने नहीं जाएंगे।

इस ऑफर के तहत Netflix Mobile सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसे एक समय में केवल एक मोबाइल डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा और कंटेंट स्टैंडर्ड क्वालिटी में देखा जा सकेगा।

Netflix Mobile प्लान में टीवी सपोर्ट नहीं मिलता। अगर आप सभी शर्तें पूरी करते हैं तो Flipkart की ओर से एक महीने का फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन दिया जा सकता है।