Flipkart Sale में कम दाम में मिलेगा स्मार्ट TV

Flipkart Big Bang Diwali Sale में 43 इंच के स्मार्ट टीवी 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं। Thomson, Philips और Foxsky जैसे ब्रांड के मॉडल पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Thomson 43 इंच QLED Google TV पर 36% की छूट मिल रही है। सेल में इसकी कीमत 18,599 रुपये है। इसमें 40 वॉट साउंड, डॉल्बी ऑडियो और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Thomson TV में क्रोमकास्ट, आई केयर टेक्नोलॉजी और 600 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल मिलते हैं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार, यूट्यूब और Apple TV जैसे ऐप्स भी चला सकते हैं।

Philips 43 इंच Google TV पर 38 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में इसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट, 24 वॉट साउंड आउटपुट और 8GB स्टोरेज मिलता है।

Philips TV में डॉल्बी ऑडियो, इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और आई केयर सपोर्ट दिया गया है। इसमें 1GB रैम मिलती है। साथ ही यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, ZEE5 और SonyLIV जैसे ऐप्स चला सकते हैं।

Foxsky का 43 इंच QLED स्मार्ट टीवी सेल में 14,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत पर 50 फीसदी छूट दी जा रही है। इसमें क्वाड कोर प्रोसेसर, 30 वॉट सराउंड साउंड और कई OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है।