Flexi Cap Funds निवेशकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। इनमें लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश की आजादी होती है। 31 अगस्त तक इस कैटेगरी में 46 स्कीम्स थीं और कुल AUM 6,11,390 करोड़ था।
Flexi Cap कैटेगरी के कुल AUM का बड़ा हिस्सा सिर्फ तीन फंड्स के पास है। Parag Parikh Flexi Cap, HDFC Flexi Cap और Kotak Flexi Cap का कुल AUM 3,17,403 करोड़ था।
AUM के मामले में Parag Parikh Flexi Cap सबसे आगे है। इसका AUM 1,47,405 करोड़ था, जो कैटेगरी का 24.11% है, लेकिन 11 सितंबर तक एक साल में इस फंड ने -4.04% रिटर्न दिया। HDFC Flexi Cap का AUM 1,13,606 करोड़ और रिटर्न 1.86% रहा।
1 साल के रिटर्न में छोटे AUM वाले फंड्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। ITI Flexi Cap ने 14.07%, Quant Flexi Cap ने 13.72% और Bank of India Flexi Cap ने 13.32% रिटर्न दिया। ITI Flexi Cap का AUM सिर्फ 1,588 करोड़ था, फिर भी इसका रिटर्न बड़े फंड्स से बेहतर रहा।
5 साल में HDFC Flexi Cap ने 17.47% रिटर्न के साथ टॉप किया। Bank of India Flexi Cap 16.79% और JM Flexi Cap 15.74% पर रहा। Parag Parikh Flexi Cap का रिटर्न 11.61% और Kotak Flexi Cap का 10.57% रहा।
बड़ा AUM हमेशा बेहतर रिटर्न की गारंटी नहीं देता। फंड चुनते समय निवेशकों को 1 साल और 5 साल के रिटर्न, लगातार प्रदर्शन और फंड की निवेश रणनीति देखनी चाहिए।