FIFA World Cup 2026: इस OTT पर FREE में देखें LIVE मैच?
फुटबॉल फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। FIFA World Cup 2026 की शुरुआत आज रात मेक्सिको सिटी स्टेडियम में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के मैच से होगी।
भारत में FIFA World Cup 2026 के सभी मैच Zee Entertainment के नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 Sports पर टीवी पर दिखाए जाएंगे। वहीं ऑनलाइन देखने के लिए स्ट्रीमिंग Zee5 पर होगी।
Zee5 पर मैच देखने के लिए यूजर्स के पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। अगर सब्सक्रिप्शन नहीं है तो रिचार्ज प्लान या ऑफिशियल वेबसाइट से इसे लिया जा सकता है।
सरकारी चैनल DD Sports पर भी कुछ चुनिंदा मैच और क्वार्टर फाइनल के बाद के मुकाबले दिखाए जाएंगे। इससे फ्री डिश यूजर्स को भी फायदा मिलेगा।
पहला मैच 11 जून को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे खेला जाएगा। इसमें मेक्सिको का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद कई बड़े मुकाबले होंगे।
टूर्नामेंट में आगे साउथ कोरिया, चेकिया, कनाडा, USA और अन्य टीमें मैदान में उतरेंगी। हर मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।