Meta फेसबुक पर वीडियो-फर्स्ट एक्सपीरियंस टेस्ट करने की तैयारी कर रहा है। कुछ चुनिंदा यूजर्स को ऐप खोलते ही फुल-स्क्रीन वीडियो दिखाई देगा। यह बदलाव अभी सभी यूजर्स के लिए नहीं है।
Meta के मुताबिक, इस नए एक्सपीरियंस की टेस्टिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी। शुरुआत में सीमित संख्या में यूजर्स को इसमें शामिल किया जाएगा।
Facebook का क्लासिक फीड खत्म नहीं होगा। नए टेस्ट में शामिल यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक फुल-स्क्रीन वीडियो और पुराने Feed के बीच आसानी से स्विच कर पाएंगे।
Facebook Marketplace को शुरू हुए 10 साल पूरे हो गए हैं। टॉम एलिसन के मुताबिक, इसका आइडिया Facebook Groups में लोगों को सामान खरीदते और बेचते देखकर आया था। अब Meta Marketplace को और बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
Meta Marketplace सेलर के लिए एक अलग ऐप टेस्ट कर रहा है। इसमें AI से प्रोडक्ट लिस्टिंग बनाने, यूनिफाइड इनबॉक्स, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और परफॉर्मेंस इनसाइट्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Meta फेसबुक पर वीडियो और Marketplace दोनों को ज्यादा अहमियत दे रहा है। सेलर ऐप फेसबुक से जुड़ा रहेगा, जिससे सेलर्स खरीदारों और समुदाय तक पहुंच बनाए रख सकेंगे।