बिना पैसे खर्च करे यहां से करें FREE शॉपिंग!

ये वेबसाइट्स बिल्कुल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसी दिखती हैं। यहां आप सामान चुन सकते हैं, कार्ट में डाल सकते हैं और ऑर्डर भी कर सकते हैं।

इन साइट्स पर पेमेंट प्रक्रिया पूरी तरह नकली होती है। कोई भी जानकारी डालने पर ऑर्डर सफल दिखता है, लेकिन असल में कोई लेनदेन नहीं होता।

युवाओं को क्यों आ रही हैं पसंद? कई युवा शॉपिंग का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन बजट साथ नहीं देता। डोपामिन साइट्स उन्हें बिना खर्च के खरीदारी जैसा एहसास देती हैं।

कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि ये साइट्स तनाव कम कर सकती हैं। वहीं कुछ का कहना है कि इससे शॉपिंग की आदत और मजबूत हो सकती है।

दक्षिण कोरिया में लोकप्रिय हो रही डोपामिन साइट्स अब चर्चा का बड़ा विषय हैं। आने वाले समय में यह ट्रेंड दूसरे देशों में भी तेजी से फैल सकता है।