क्रिएटर्स के लिए खास! DJI Osmo Pocket 4 के साथ शूटिंग होगी प्रो लेवल...जानें फटाफट फीचर्स

DJI ने अपना नया Osmo Pocket 4 लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल गिम्बल कैमरा है। खासतौर पर व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

इसमें 14-स्टॉप डायनामिक रेंज और 10-बिट D-Log कलर प्रोफाइल मिलता है। इससे वीडियो में कलर ग्रेडिंग आसान हो जाती है। हाई-कॉन्ट्रास्ट सीन में भी बेहतरीन रिजल्ट मिलता है।

कैमरा 3-एक्सिस गिम्बल के साथ आता है। यह शूटिंग के दौरान शेक को कम करता है। ActiveTrack 7.0 और Subject Lock Tracking जैसे फीचर्स सब्जेक्ट को ऑटोमैटिक फॉलो करते हैं।

इसमें 107GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर का सपोर्ट मिलता है। टचस्क्रीन, फिजिकल बटन और जेस्चर कंट्रोल भी दिए गए हैं। V साइन से रिकॉर्डिंग शुरू या बंद की जा सकती है।

यह कैमरा 240 मिनट तक रिकॉर्डिंग कर सकता है। सिर्फ 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। बेहतर ऑडियो के लिए यह DJI Mic सीरीज के साथ कनेक्ट हो सकता है।