दीपिंदर गोयल का क्या है 225 करोड़ का अनोखा एक्सपेरिमेंट

Eternal के CEO और Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आए, जिनकी कनपटी पर एक अजीब सा डिवाइस लगा था। यह डिवाइस सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय बन गया।

लोगों ने इसे देखकर तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने इसे च्युइंग गम कहा, तो किसी ने SSD या पिंपल पैच। मीम्स और मजाक के बीच असली सवाल यही था कि यह डिवाइस है क्या।

इस डिवाइस का नाम Temple है। इसे कनपटी पर लगाया जाता है और यह दिमाग में खून के बहाव को रियल टाइम में ट्रैक करता है। यह किसी स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड जैसा कंज्यूमर गैजेट नहीं है।

Temple Zomato का प्रोडक्ट नहीं है। इसे Eternal के तहत निजी तौर पर विकसित किया जा रहा है। दीपिंदर गोयल खुद पिछले एक साल से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Temple डिवाइस दीपिंदर की Gravity Ageing Hypothesis से जुड़ा है। गुरुत्वाकर्षण धीरे-धीरे दिमाग तक खून के प्रवाह को कम करता है और उम्र बढ़ने के साथ इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।

इस रिसर्च में दीपिंदर ने करीब 225 करोड़ रुपये लगाए हैं। Temple डिवाइस विज्ञान, योग और इंसानी कद जैसे उदाहरणों के आधार पर उम्र बढ़ने और दिमाग पर गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव को समझने की कोशिश करता है।