चीन ने कुछ ऐसा किया है जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा। यहां रोबोट्स के लिए असली स्कूल खुल गए हैं, जहां मशीनें इंसानों की तरह काम करना सीख रही हैं!
आम AI सिर्फ इंटरनेट से सीखता है, लेकिन ह्यूमनॉइड रोबोट ऐसे नहीं सीख सकते। इन्हें असली दुनिया में हाथ हिलाना, चीजें उठाना और महसूस करना सब कुछ खुद करके सीखना पड़ता है।
इसीलिए चीन ने 40 से ज्यादा सरकारी ट्रेनिंग सेंटर बनाए हैं। यहां इंसान और रोबोट साथ मिलकर एक ही काम बार-बार करते हैं, ताकि हर छोटी हरकत का डेटा रिकॉर्ड हो सके।
आन्हुई, झेजियांग और शानदोंग जैसे प्रांतों में रोबोट्स को ट्रे उठाना, कपड़े फोल्ड करना और शेल्फ से सामान निकालना सिखाया जा रहा है। VR और मोशन कैप्चर से ट्रेनिंग और भी स्मार्ट बन गई है।
जल्द ही ये रोबोट्स ऑटोमोबाइल फैक्ट्रियों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में काम करते नजर आएंगे। जहां काम दोहराव वाला होता है।
चीन का यह कदम साफ बता रहा है कि रोबोट्स अब सिर्फ टेक शो की शोभा नहीं हैं। बहुत जल्द ये आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाएंगे ।