आजकल लोग सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें खूब शेयर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी फोटो का इस्तेमाल कोई अनजान व्यक्ति फेक प्रोफाइल बनाने के लिए भी कर सकता है?
अपनी तस्वीर इंटरनेट पर कहां मौजूद है, यह जानने के लिए Google Lens का इस्तेमाल करें। Google सर्च बार में कैमरा आइकन पर टैप करें और अपनी फोटो अपलोड करके सर्च करें।
कंप्यूटर पर images.google.com खोलकर अपनी फोटो अपलोड करें। गूगल आपको उन वेबसाइट्स और पेजों के लिंक दिखा सकता है, जहां आपकी तस्वीर या उससे मिलती-जुलती फोटो मौजूद है।
अगर किसी ने आपकी तस्वीर क्रॉप की है या फिल्टर लगाया है, तो TinEye, PimEyes और FaceCheck.ID जैसे टूल्स मदद कर सकते हैं।
अगर आपकी तस्वीर किसी फेक अकाउंट या वेबसाइट पर दिखे, तो सबसे पहले स्क्रीनशॉट और URL सेव करें। इसके बाद संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट या अकाउंट को तुरंत रिपोर्ट करें।
अगर कोई आपकी तस्वीर के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है, तो चुप न रहें। तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। Google सर्च से निजी तस्वीरें हटाने के लिए उसका Personal Content Removal फॉर्म भी इस्तेमाल कर सकते हैं।