ChatGPT बना डिजिटल बॉडीगार्ड! चुटकी में पकड़ेगा स्कैम...जानें तरीका
ChatGPT सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। अब यह आपके फोन के लिए सिक्योरिटी गार्ड की तरह काम कर सकता है और संदिग्ध मैसेज, लिंक या ईमेल की जांच में मदद कर सकता है।
ChatGPT में Malwarebytes ऐप इंटीग्रेशन का विकल्प मिलता है। यह सॉफ्टवेयर मालवेयर डिटेक्शन और स्पैम अलर्ट के लिए दुनियाभर में भरोसेमंद माना जाता है।
आप किसी भी ईमेल, DM, फोन नंबर या लिंक को ChatGPT चैट में डालकर पूछ सकते हैं कि यह स्कैम है या नहीं। Malwarebytes तुरंत संभावित खतरे का अलर्ट दे सकता है।
ऐसे करें Malwarebytes इंटीग्रेटChatGPT में लॉगिन करें। Settings में जाएं। Apps पर टैप करें। फिर Malwarebytes सर्च करें और Connect पर क्लिक कर इंटीग्रेट करें।
स्कैन चलाने के 3 आसान तरीके।@malwarebytes लिखकर कमांड दें।Malwarebytes, is this a scam? लिखकर टेक्स्ट पेस्ट करें।+ बटन से ऐप चुनकर स्कैन रन करें।
अब किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले ChatGPT से जांच कर लें। AI और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का यह कॉम्बिनेशन आपके डेटा को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है।