CES 2026 में WiFi 8 ने खींचा सबका ध्यान

WiFi 7 को लॉन्च हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ, लेकिन टेक इंडस्ट्री अब WiFi 8 की तैयारी में जुट गई है। CES 2026 में कई कंपनियों ने इसके कॉन्सेप्ट दिखाकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

WiFi 8 की स्पीड WiFi 7 जैसी ही रहने वाली है, लेकिन इसमें कनेक्टिविटी ज्यादा मजबूत और पावर एफिशिएंसी बेहतर होगी। मतलब बैटरी कम खर्च होगी और नेटवर्क ज्यादा स्मार्ट बनेगा।

WiFi 8 की खासियत यह होगी कि राउटर से दूर होने पर भी सिग्नल कमजोर नहीं पड़ेगा। सिग्नल ड्रॉप का खतरा कम होगा और इंटरनेट ज्यादा भरोसेमंद रहेगा।

बेहतर थ्रोपुट और कम नेटवर्क कंजेशन के चलते गेमिंग, वीडियो कॉल और 4K स्ट्रीमिंग बिना रुकावट चल सकेगी। भारी कामों में भी लैग की परेशानी कम होगी।

Asus ने WiFi 8 राउटर का कॉन्सेप्ट दिखाया है। Broadcom ने इसके कंपोनेंट्स और MediaTek ने Filogic 8000 WiFi 8 चिप्स पेश की हैं, जिनसे जल्द डिवाइस आने की उम्मीद है।

अभी WiFi 8 को आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि 2028 तक इसका ऑफिशियल रोलआउट हो सकता है। तब तक यह टेक्नोलॉजी और ज्यादा एडवांस बन चुकी होगी।