Zepto, IndiGo समेत 9 कंपनियों पर जुर्माना

CCPA ने 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया है। आरोप है कि इन कंपनियों ने डार्क पैटर्न का इस्तेमाल कर ग्राहकों को भ्रमित किया और खरीदारी के दौरान अतिरिक्त शुल्क या विकल्प जोड़े।

कार्रवाई का सामना करने वालों में Zepto, BookMyShow, IndiGo, Physics Wallah, FirstCry, PharmEasy, McAfee, SpiceJet और Anuj Jindal शामिल हैं। इन कंपनियों से करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Zepto पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगा। कंपनी पर चेकआउट के समय हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस जोड़ने का आरोप था। CCPA के बाद कंपनी ने यह तरीका बंद कर दिया।

BookMyShow टिकट बुकिंग के दौरान 1 का डोनेशन पहले से चुनकर रखता था। वहीं IndiGo ने ट्रैवल प्रोटेक्शन ठुकराने वाले विकल्प की भाषा बदल दी, ताकि ग्राहकों पर दबाव न बने।

Physics Wallah पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ऐप में 10 का डोनेशन पहले से चुना रहता था। साथ ही, मुफ्त कोर्स देखने के लिए निजी जानकारी मांगने पर भी सवाल उठे।

सरकार के 2023 के नियमों में 13 तरह के डार्क पैटर्न को गलत माना गया है। इनमें छिपे हुए शुल्क, जबरन सब्सक्रिप्शन, फर्जी जल्दबाजी और भ्रमित करने वाले विकल्प शामिल हैं।