Reliance Jio, Airtel और अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भारत के कई हिस्सों में CNAP सर्विस शुरू कर दी है। अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर भी कॉलर का नाम स्क्रीन पर दिखेगा।
पहले इस फीचर के लिए यूजर्स को Truecaller जैसी थर्ड-पार्टी ऐप्स पर निर्भर रहना पड़ता था। TRAI के आदेश के बाद अब टेलीकॉम कंपनियां सीधे अपने नेटवर्क पर कॉलर नेम दिखा रही हैं।
कॉलर का नाम वही होगा जो उसने नंबर खरीदते समय अपनी ID में दिया था। यह डिफॉल्ट फीचर है और यदि कोई यूजर नहीं चाहता तो इसे डिएक्टिवेट किया जा सकता है।
इस सर्विस से फ्रॉड कॉल्स और स्कैमर्स के खिलाफ सुरक्षा बढ़ेगी। यूजर्स कॉल उठाने से पहले ही जान पाएंगे कि कॉल किसी जानकार का है या अनजान व्यक्ति का।
Reliance Jio ने हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में यह फीचर शुरू किया है। Airtel ने जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में इसे लागू किया है।
Vodafone Idea महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में सर्विस दे रही है। सरकारी कंपनी BSNL अभी पश्चिम बंगाल में इसकी टेस्टिंग कर रही है।