9 हजार से कम में 5G फोन, आज पहली सेल में मौका

देसी ब्रांड Ai+ का नया सस्ता 5G फोन Nova 2 आज पहली बार सेल में आ रहा है। यह सेल Flipkart पर शुरू होगी।

Ai+ Nova 2 5G दो वेरिएंट में 4GB+64GB और 6GB+128GB आता है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 8,999 है, जबकि टॉप वेरिएंट 10,999 में मिलता है।

पहली सेल में ग्राहकों को 450 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही 6,300 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

इस फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है।

Ai+ Nova 2 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन Android 16 पर चलता है और इसमें डुअल 5G सिम, WiFi, USB Type-C और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।