अब रिचार्ज के लिए असली नंबर बताने की जरूरत नहीं... जानें तरीका

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड  ने महिलाओं की प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई Kavach नंबर सर्विस लॉन्च की है।

अब मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए महिलाओं को अपना असली मोबाइल नंबर दुकानदार या एजेंट को बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kavach नंबर एक 10 अंकों का टेंपरेरी या वैकल्पिक नंबर होता है, जो यूजर के असली मोबाइल नंबर से लिंक रहता है।

जब कोई व्यक्ति इस Kavach नंबर पर रिचार्ज करता है, तो वह रिचार्ज सीधे यूजर के असली BSNL नंबर पर एक्टिव हो जाता है।

इस सर्विस को पाने के लिए यूजर को अपने BSNL नंबर से कस्टमर केयर पर कॉल करना होगा। जानकारी कन्फर्म होने के बाद SMS के जरिए Kavach नंबर भेज दिया जाएगा।

यह सुविधा खास तौर पर महिलाओं की प्राइवेसी बनाए रखने और अनजान लोगों से नंबर सुरक्षित रखने के लिए शुरू की गई है।