boAt ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!
boAt ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें boAt Storm Call 4 और boAt Ultima Vogue 2 शामिल हैं। दोनों स्मार्टवॉच किफायती कीमत और एडवांस फीचर्स के साथ पेश की गई हैं।
Storm Call 4 की कीमत 1,599 रुपये और Ultima Vogue 2 की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है। इनकी प्री-बुकिंग 29 मई से शुरू होगी, जबकि बिक्री 12 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
इसमें में 1.96 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। इसमें IP68 रेटिंग, ब्लूटूथ कॉलिंग और SOS फीचर मिलता है। यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर करीब 12 दिन तक चल सकती है और इसमें USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Ultima Vogue 2 में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसका डिजाइन मेटल फ्रेम के साथ ज्यादा प्रीमियम है। इसमें भी ब्लूटूथ कॉलिंग, SOS सपोर्ट और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ दी गई है।
दोनों स्मार्टवॉच में 100+ स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और फीमेल वेलनेस फीचर्स भी शामिल हैं।
Storm Call 4 बजट सेगमेंट में बेहतर बैटरी और बेसिक यूजर्स के लिए है, जबकि Ultima Vogue 2 प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के साथ आती है।