लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम BGMI का नया 4.0 अपडेट अब लाइव है। प्लेयर्स का इस अपडेट का लंबे समय से इंतजार था।
इस अपडेट में भूतिया हवेली, नए हथियार और भारतीय वास्तुकला से प्रेरित जगहें शामिल हैं। गेम अब और भी आकर्षक और मजेदार बन गया है।
BGMI 4.0 में हैलोवीन जैसे जॉम्बी और मॉन्स्टर दिखाई देंगे। प्लेयर्स डरावनी चीजों से लड़ते हुए गेम का मजा उठा सकते हैं।
इस अपडेट में भूतिया साथी आपके कवच और शील्ड की सुरक्षा करेगा। हारने पर आप प्रैंकस्टर भूत बनकर अपनी टीम की मदद भी कर सकते हैं।
अब गेम में मैजिक ब्रूम आई है जिससे आप उड़ सकते हैं या ग्लाइड कर सकते हैं। नया हथियार मोर्टार दूर और पास दोनों जगह पर हमला करने में मदद करेगा।
एंड्रॉइड यूजर्स Google Play Store से और iOS यूजर्स App Store से BGMI 4.0 अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। फाइल बड़ी होने के कारण WiFi और पर्याप्त स्टोरेज का ध्यान रखें।