यूके की टेक कंपनी Nothing ने भारतीय ग्राहकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। कंपनी के मुताबिक, उसके और सब-ब्रांड CMF by Nothing के नाम पर नकली प्रोडक्ट बाजार में बेचे जा रहे हैं।
Delhi Police ने इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में छापा मारकर 1100 से ज्यादा नकली चार्जर और TWS डिवाइस जब्त किए। ये प्रोडक्ट Nothing और CMF ब्रांड नाम से बेचे जा रहे थे।
कंपनी ने इसे केवल ब्रांड नुकसान नहीं बल्कि सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है। नकली चार्जर और ऑडियो डिवाइस खराब गुणवत्ता के कारण खतरनाक साबित हो सकते हैं।
समस्या सिर्फ ऑफलाइन बाजार तक सीमित नहीं है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी संदिग्ध Nothing और CMF ब्रांड वाले प्रोडक्ट लिस्ट पाए गए हैं, जिनमें कुछ ऐसे मॉडल भी शामिल हैं जो कंपनी ने कभी लॉन्च नहीं किए।
कंपनी ने सलाह दी है कि खरीदने से पहले रिव्यू और रेटिंग जरूर जांचें। नकली प्रोडक्ट्स पर आमतौर पर कम रिव्यू होते हैं और गलत कलर या फीचर जानकारी दी जाती है।
Nothing ने बेंगलुरु में अपना पहला ब्रांड स्टोर खोला है और CMF ऑपरेशन भारत में शिफ्ट किए हैं। बढ़ती लोकप्रियता के बीच कंपनी ने 2025 में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में 32% सालाना वृद्धि दर्ज की है, जिससे नकली प्रोडक्ट्स की समस्या भी बढ़ी है।