Washing Machine के 5 शानदार मॉडल

अगर आपका बजट 25,000 है तो इस रेंज में कई अच्छे विकल्प मिल जाते हैं। इनमें फुली ऑटोमैटिक ऑपरेशन, इन-बिल्ट हीटर, इन्वर्टर मोटर और AI वॉश जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Whirlpool 6.5 Kg Stainwash फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन छोटे परिवारों के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें इन-बिल्ट हीटर और कई वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। इसकी कीमत करीब 17,000 है ।

बड़े परिवार के लिए LG 9 Kg Smart Inverter टॉप लोड मशीन देख सकते हैं। इसमें Smart Inverter, TurboDrum, Steam Wash और इन-बिल्ट हीटर मिलता है। इसकी कीमत करीब 24,000 से 25,000 है।

अगर आप AI फीचर वाली मशीन चाहते हैं तो IFB 8 Kg AI Powered DeepClean मॉडल विकल्प हो सकता है। इसमें AI DeepClean टेक्नोलॉजी, इन-बिल्ट हीटर, Eco Inverter Motor और Aqua Energie सिस्टम मिलता है। इसकी कीमत 24,990 है।

Voltas Beko 6.5 Kg में इन-बिल्ट हीटर और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग है। इसकी कीमत 20,000 से 23,000 के बीच है। वहीं, Godrej 7.5 Kg AI Powered मॉडल 17,000 से 18,000 में मिलता है।

मशीन खरीदते समय सिर्फ कीमत न देखें। छोटे परिवार के लिए 6.5-7.5 Kg, जबकि बड़े परिवार के लिए 8-9 Kg क्षमता बेहतर हो सकती है। साथ ही एनर्जी रेटिंग, मोटर, वॉश प्रोग्राम, हीटर, वारंटी और सर्विस भी जरूर जांचें।