फोन लॉन्च होते ही खरीदने की जल्दबाजी न करें, यहां देखें
कई लोग नया स्मार्टफोन लॉन्च होते ही उसे खरीद लेते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा इंतजार करें, तो वही फोन कुछ महीनों बाद हजारों रुपये सस्ता मिल सकता है।
आजकल कंपनियां हर 3 से 6 महीने में नए फोन लॉन्च कर रही हैं। नए मॉडल आते ही पुराने फोन की वैल्यू कम होने लगती है, जिससे उनकी कीमत घट जाती है।
मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनियों पर पुराना स्टॉक बेचने का दबाव रहता है इसलिए वे समय-समय पर ऑफर और कीमतों में कटौती करती रहती हैं।
अक्सर 2-3 महीने बाद ही महंगे फोन पर डिस्काउंट मिलने लगता है। उदाहरण के तौर पर, नए मॉडल से पहले पुराने मॉडल की कीमत में हजारों रुपये तक कटौती कर दी जाती है।
त्योहारों और विशेष सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लेटेस्ट फोन पर भी बड़ी छूट देते हैं। ऐसे में जल्दबाजी करने वालों की तुलना में इंतजार करने वालों को ज्यादा फायदा मिलता है।
अगर आप नया फोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो लॉन्च के तुरंत बाद खरीदने की बजाय थोड़ा इंतजार करें। कुछ महीनों में मिलने वाली छूट से आप हजारों रुपये बचा सकते हैं।