नया फोन खरीदने से पहले अपना बजट तय कर लें। सिर्फ डिस्काउंट या महंगे फीचर्स देखकर बजट से बाहर न जाएं। फोन के साथ कवर, स्क्रीन प्रोटेक्टर, चार्जर और दूसरी जरूरी चीजों का खर्च भी जोड़ें।
फोन की स्पीड के लिए सिर्फ RAM काफी नहीं होती। 8GB या 12GB RAM देखकर फोन न खरीदें। यह भी जरूर चेक करें कि उसमें कौन सा प्रोसेसर दिया गया है।
ज्यादा बैटरी वाला फोन हमेशा बेहतर हो, ऐसा जरूरी नहीं है। डिस्प्ले, प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और नेटवर्क भी बैटरी खर्च को प्रभावित करते हैं इसलिए बैटरी के साथ चार्जिंग स्पीड और बॉक्स में चार्जर मिलने की जानकारी भी लें।
अच्छा कैमरा हर किसी की जरूरत नहीं होता। सिर्फ ज्यादा मेगापिक्सल देखकर फोन चुनना सही नहीं है। कैमरा सेंसर, इमेज प्रोसेसिंग, ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन और लो-लाइट परफॉर्मेंस भी जरूर देखें।
फोन खरीदते समय यह सोचें कि आपको उसका इस्तेमाल किस काम के लिए करना है। अगर फोटोग्राफी की ज्यादा जरूरत नहीं है, तो केवल कैमरे के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। जरूरी फीचर्स को प्राथमिकता दें।
फोन खरीदने से पहले कंपनी की अपडेट पॉलिसी जरूर देखें। पता करें कि कितने साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।