Realme Narzo 90x 5G से Samsung M17 5G तक: 15 हजार रुपए में बेस्ट कौन?
अगर आपका बजट 15,000 रुपये तक है, तो Realme Narzo 90x 5G, Lava Play Max और Samsung Galaxy M17 5G इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। लेकिन हर फोन अलग जरूरत को टारगेट करता है।
Lava Play Max में Dimensity 7300 प्रोसेसर। इस रेंज में सबसे स्ट्रॉन्ग माना जा रहा है। Realme Narzo 90x 5G Dimensity 6300 बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G का Exynos 1330 रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद है।
Samsung Galaxy M17 5G की Super AMOLED स्क्रीन कलर और व्यूइंग में सबसे आगे है। वहीं Realme Narzo 90x 5G का 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को ज्यादा स्मूद बनाता है। Lava Play Max FHD+ डिस्प्ले के साथ क्लीन एक्सपीरियंस देता है।
7000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme Narzo 90x 5G लंबा बैकअप देने में सबसे मजबूत है। Lava और Samsung दोनों 5000mAh बैटरी के साथ आते हैं, लेकिन चार्जिंग स्पीड में पीछे रह जाते हैं।
Samsung Galaxy M17 5G OIS और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ फोटोग्राफी में बढ़त बनाता है। Realme और Lava दोनों 50MP कैमरा देते हैं, लेकिन Samsung का कैमरा ज्यादा स्टेबल और डिटेल्ड आउटपुट देता है।
गेमिंग, बैटरी में Realme Narzo 90x 5G। Raw Performance, वैल्यू में Lava Play Max और डिस्प्ले, कैमरा में Samsung Galaxy M17 5G बेस्ट।