Asus ने पेश किया नया AI All-in-One PC, जानें फीचर्स
Asus ने भारत में अपना नया VM670KA AiO All in One डेस्कटॉप लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस Copilot+ PC कैटेगरी में आता है और प्रीमियम प्रोफेशनल व क्रिएटिव यूजर्स के लिए बनाया गया है।
भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,09,990 रुपये रखी गई है। कंपनी इसमें नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है।
VM670KA AiO में 27 इंच का फुल HD IPS डिस्प्ले है, जिसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 93% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो मिलता है। यह मॉडल टच और नॉन-टच वेरिएंट में उपलब्ध है।
इसमें AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर है, जो 50 TOPS की NPU AI परफॉर्मेंस देता है। 16GB DDR5 रैम और 1TB NVMe SSD फास्ट परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं।
VM670KA AiO में WiFi 7, Bluetooth 5.4, USB पोर्ट्स, HDMI-in/out और RJ45 Ethernet दिए गए हैं। 5MP IR कैमरा Windows Hello फेस रिकग्निशन सपोर्ट करता है।
इसमें 5W ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ हैं। AI पावर्ड नॉइज कैंसलेशन माइक्रोफोन भी शामिल है। डिवाइस का कुल वजन लगभग 9 किलो है।